{"_id":"5b96a1d2867a557e883692c9","slug":"15365984678-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता हुई संपन्न
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। जीआईसी देवाल में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 240 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के दूसरे दिन संस्कृत नाटक में कनिष्ठ वर्ग में हिमालयन पब्लिक स्कूल, कन्या हाईस्कूल देवाल, सरस्वती विद्या मंदिर और संस्कृत समूह गान में सरस्वती विद्या मंदिर, हिमालयन पब्लिक स्कूल और जीआईसी मेलखेत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। संस्कृत वाद विवाद में सरस्वती विद्या मंदिर, कन्या हाईस्कूल और हिमालयन पब्लिक स्कूल, संस्कृत आशु भाषण में विद्या मंदिर, हिमालयन पब्लिक स्कूल और जीआईसी देवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक उच्चारण में विद्या मंदिर प्रथम, राइंका देवाल द्वितीय और राइंका सवाड़ तृतीय स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग के संस्कृत नाटक में राइंका मेलखेत और राइंका देवाल, संस्कृत समूह ज्ञान में राइंका देवाल और राइंका बोरागाड़, वाद विवाद में राइंका मेलखेत और राइंका मुंदोली ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत आशु भाषण में राइंका मेलखेत और राइंका बोरगाड़, श्लोक उच्चारण में राइंका बोरागाड़ और राइंका सवाड़ क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर बीईओ बीसी मिश्रा, दीपा जोशी, एमआर घुनियाल, उमेश थपलियाल, सुरेश कुनियाल, नंदा बल्लभ मिश्रा, नंद किशोर मिश्रा, कलम सिंह बिष्ट, भुवन जुयाल, नवीन चंद्र मिश्रा, नरेंद्र सिंह बिष्ट और संगीता भारती आदि मौजूद रहे।