फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान आज

व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान आज

Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान आज
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

व्यापार मंडल विकासनगर के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज त्रिशला दैवी जैन अतिथि धर्मशाला में व्यापार मंडल के लिए वोट डाले जाएंगे। कुल 1139 व्यापारी मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
शनिवार की सुबह आठ बजे से दो बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिसके बाद शाम तीन बजे मतगणना शुरू होगी। देर शाम को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार लोगानी ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी तरह से विवाद से निपटने के लिए मतदान स्थल पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा। व्यापारियों की अधिक संख्या के चलते तीन बूथ का निर्माण किया गया है। मालूम हो कि व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर जहां अमरजीत सिंह और संजय गुप्ता के बीच आमने सामने का मुकाबला है। वहीं महामंत्री पद पर भारत कालड़ा और राजीव चावला के बीच टक्कर होगी। शुक्रवार को देर शाम तक चारों प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे रहे। घर-घर जाने के साथ ही दुकानों में जाकर व्यापारियों से उनके समर्थन में वोट करने की अपील की गई।
विज्ञापन


कांग्रेस बनाम भाजपा में बदला व्यापार मंडल चुनाव
व्यापार मंडल विकासनगर का चुनाव कांग्रेस बनाम भाजपा में तब्दील हो गया है। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे संजय गुप्ता के समर्थन में जहां कांग्रेस समर्थित व्यापारी आ खड़े हुए हैं वहीं, अमरजीत सिंह के साथ भाजपा का समर्थन करने वाले व्यापारी खड़े हुए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद पर यह मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है। दिनभर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर बाजार में चर्चा होती रही। चुनाव के भाजपा बनाम कांग्रेस में तब्दील होने के कारण पुलिस भी चुनाव को लेकर खासा मुस्तैद नजर आ रही है। प्रभारी कोतवाल नीरज कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए मतदान और मतगणना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed