फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ईओ पर 60 लाख रुपये के गबन का आरोप

ईओ पर 60 लाख रुपये के गबन का आरोप

Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ईओ पर 60 लाख रुपये के गबन का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

नगर पालिका विकासनगर के निवर्तमान सभासदों ने अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य पर 60 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मुख्य सचिव से की है। मुख्य सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए निवर्तमान सभासद शम्मी प्रकाश ने आरोप लगाया कि अधिकारी अधिकारी ने व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कराए बिना ही 11 निर्माण कार्यों के लिए गुपचुप तरीके से 60 लाख रुपये की निविदाएं आमंत्रित कर दी। स्वीकृत धनराशि से निर्माण कार्य हुए इसका किसी को अता पता नहीं है। बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व 14 मार्च को गोपनीय तरीकों से मानकों को ताक पर रख निविदाओं का प्रकाशन कराया गया। आरोप लगाया कि पालिका क्षेत्र अंतर्गत किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पूर्व बोर्ड की मंजूरी जरूरी होती है। लेकिन अधिशासी अधिकारी ने सभासदों को इस तरह के किसी भी कार्य की जानकारी देना जरूरी नहीं समझा। आरोप लगाया कि सभी 11 निर्माण कार्यों को एक ही व्यक्ति विशेष को दे दिया गया। जिस व्यक्ति विशेष को निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया। उसको पूर्व में भी घटिया गुणवत्ता के चलते कई नोटिस भेजे जा चुके हैं। कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में निवर्तमान सभासद अनुपम कपिल, सचिन बंसल, बीना डोभाल, गंगा देवी, शहजादी परवीन, दीपक रोहिला शामिल रहे।

सभी आरोप निराधार हैं। शासन से स्वीकृत कार्य योजना के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराए गए हैं। स्वीकृत कार्य योजना के लिए बोर्ड की स्वीकृति लेना जरूरी नहीं है। टेंडर प्रक्रिया भी टेंडर समिति की देखरेख में संपन्न हुई है। शासन स्तर पर स्वीकृत अखबारों में ही टेंडर का प्रकाशन किया गया था। किसी भी जांच के लिए मैं तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएल आर्य, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed