फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र संघ चुनाव आज

पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र संघ चुनाव आज

Sat, 08 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र संघ चुनाव आज
आठ बजे से शुरू होगा मतदान, शाम को आएगा परिणाम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला छात्रसंघ गठन के लिए मतदान आज कराया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुन लिए जाने से यहां मुख्य पदों के लिए ही मतदान होना है।
मतदान सुबह आठ बजे से 12:30 बजे तक होगा। दो बजे से मतगणना शुरू होगी और 4:30 बजे तक परिणाम घोषित होने केे उम्मीद है। पांच बजे प्राचार्या नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ गृहण कराएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सती ने बताया कि मतदान के लिए कॉलेज में बूथ संख्या एक वनस्पति विज्ञान कक्ष में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं, बूथ संख्या दो टीन शेड कक्ष संख्या छह में बीए प्रथम सेमेस्टर छात्र, एमए प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र छात्राएं, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र, बूथ संख्या तीन टीनशेड कक्ष संख्या आठ में बीएससी प्रथम सेमेस्टर छात्राएं, बीएससी तीसरे, पांचवें, सेमेस्टर की सभी छात्र छात्राएं, बीकॉम तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की सभी छात्राएं, बूथ संख्या चार टीन शेड कक्ष संख्या 10 में बीए पांचवें सेमेस्टर के सभी छात्र छात्राएं एमए तीसरे सेमेस्टर के सभी छात्र छात्राएं और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र छात्राएं, बूथ संख्या पांच कक्ष संख्या 11 में बीए तृतीय सेमेस्टर के सभी छात्र छात्राएं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञान भवन के पास वाले गेट से मिलेगा प्रवेश
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान करने के लिए आने वाले छात्र छात्राओं को विज्ञान भवन के पास वाले गेट से प्रवेश दिया जाएगा। परिचय पत्र दिखाने के बाद ही मतदान स्थल पर जाने की अनुमति मिलेगी। मतदान के बाद मुख्य द्वार से बाहर जाने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ के लिए 1284 मतदाताओं की है सूची
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी डोईवाला छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदाता सूची में कुल 1284 मतदाता सूचीबद्ध हुए है। इनमें से 839 छात्राएं और 445 छात्र हैं। मतदाताओं में छात्राओं का प्रतिशत 65 और छात्र 35 फीसदी है।

अंतिम दिन 300 मतदाताओं ने लिए परिचय पत्र
छात्रसंघ चुनाव में मतदान करने के लिए नए छात्र छात्राओं में अधिक उत्साह देखने को मिला। परिचय पत्र के आधार पर मतदान करने की बाध्यता होने पर शुक्रवार को कॉलेज में करीब 300 छात्र छात्राओं ने परिचय पत्र लिए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. डीसी नेगी ने बताया कि सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक 300 से अधिक परिचय पत्रों का वितरण हुआ। नवप्रवेशी छात्र छात्राएं परिचय पत्र लेने के लिए अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। मतदाता सूची में दर्ज 90 प्रतिशत छात्र छात्राएं अपना परिचय पत्र ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed