{"_id":"5b8ef115867a55482b36b128","slug":"153609447115-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के छात्रसंघ चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। किसी भी संगठन के प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लेने और नामांकन निरस्त नहीं होने के कारण इस बार सात पदों पर 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, छात्रा प्रतिनिधि पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। सहसचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आमने सामने की टक्कर होगी।
कॉलेज के इतिहास में यह पहला मौका है जब एबीवीपी महज दो पदों पर ही चुनाव लड़ रही है। अध्यक्ष पद पर भी पहली बार चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। अभी तक अध्यक्ष पद पर आर्यन और एबीवीपी के बीच ही कांटे की टक्कर हुआ करती थी। लेकिन इस बार अध्यक्ष पद एबीवीपी से अलग हुए छात्र नेताओं द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारने और एनएसयूआई के भी चुनाव लड़ने से इस पद पर मुकाबला बेहद ही रोचक हो गया है। अन्य पदों पर भी पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। एबीवीपी महज अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों पर ही चुनाव लड़ रही है। वहीं नामांकन प्रक्रिया के बाद आर्यन संगठन के कोषाध्यक्ष प्रत्याशी आकाश सिंह के एबीवीपी में चले जाने के बाद अब आर्यन ने केसरी चंद संगठन की प्रत्याशी सुनीता का समर्थन करने का फैसला लिया है।
------------------------
इनके बीच होगा मुकाबला
अध्यक्ष- सेजल लखरवाल (एबीवीपी), धर्मेंद्र सिंह चौहान (आर्यन), मोहित रतूड़ी (एनएसयूआई), सलमान (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष- रईस (आर्यन), रविंद्र सिंह (एनएसयूआई ), प्रियता खत्री (निर्दलीय)
सचिव- अर्चना चौहान (आर्यन), फरमाद अहमद (एनएसयूआई), विवेक बिजल्वाण (निर्दलीय)
सहसचिव- ललित (आर्यन), मनीष शर्मा (निर्दलीय)
कोषाध्यक्ष- आकाश सिंह (आर्यन), सुनीता (केसरी चंद), संदीप कंडवाल (निर्दलीय)
छात्रा प्रतिनिधि- वंदना (आर्यन), श्वेता (निर्दलीय), आरजू (एनएसयूआई)
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि- बिंदु (आर्यन), अंकित बुटोला (निर्दलीय)