{"_id":"5b89779a42c79246475f7d3a","slug":"15357356938-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना का किया शुभारंभ
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। सणकोट गांव भी अब जल्द बिजली से रोशन होगा। शुक्रवार को थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने ब्लाक के सणकोट गांव में विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार की विद्युत दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गांव में बिजली पहुंचेगी।
विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा की बिजली से वंचित गांवों व तोकों में विद्युतीकरण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही अन्य गांवों व तोक को भी इस योजना से लाभान्वित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि थराली विधानसभा में 70 से अधिक तोकों का विद्युतीकरण किया जाना है। इस मौके पर कार्यदायी संस्था एसआरवी टेक्लो इंजीनियरिंग प्राइवेट लि. के परियोजना इंचार्ज प्रेमानंद, प्रेम कुंवर, हरेंद्र बुटोला, ग्राम प्रधान महिपाल सिंह और हिम्मत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।