{"_id":"5b881e8d42c79246353bc235","slug":"15356473616-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गिरीश और ओमप्रकाश ने शुरू किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गिरीश और ओमप्रकाश ने शुरू किया अनशन
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर। अनशन पर बैठी पुष्पा जोशी की तबियत बिगड़ने के बाद अब 72 वर्षीय गिरीश बहुगुणा और 55 वर्षीय ओमप्रकाश थपलियाल ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। परियोजना प्रभावितों ने शासन पर ढिलाई और कंपनी पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है।
मुआवजे और आर्थिक पैकेज सहित अन्य मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित एक अगस्त से रामलीला मैदान कीर्तिनगर (पूर्व में पावर हाउस परिसर) में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को प्रशासन ने 15 दिन से आमरण अनशन कर रही आंदोलनकारी पुष्पा जोशी का अनशन तुड़वाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को डुंगरीपंथ निवासी 72 वर्षीय गिरीश बहुगुणा और बड़कोट निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश थपलियाल ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने जल विद्युत परियोजना कंपनी के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि प्रभावित अपनी जायज मांगों के लिए अपना घर-बार छोड़कर धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। सुनीता देवी, विमला देवी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी, सोहन लाल, राजेश पांडे व महादेव प्रसाद आदि धरने पर बैठे।