{"_id":"5b86d48e42c792463e41c714","slug":"153556288320-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में पांचवें दिन हुई वाहनों की आवाजाही, तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में पांचवें दिन हुई वाहनों की आवाजाही, तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बुधवार को पांचवें दिन सुबह आठ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया। हाईवे खुला तो तीर्थयात्रियों ने भी राहत की सांस ली। हाईवे खुलने के बाद 742 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम रवाना हुए जबकि 236 तीर्थयात्री गंतव्य को लौटे। बुधवार को बारिश न होने से यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही होती रही। हालांकि बारिश होने पर यहां चट्टान साइड से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।
24 अगस्त की रात को भारी बारिश के कारण लामबगड़ में चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे खोलने का काम बाधित होता रहा। ऐसे में बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाने वाले और धाम के दर्शन कर लौटने वाले तीर्थयात्री स्वयं ही लामबगड़ में पैदल और उसके बाद वाहनों से गए। जबकि स्थानीय लोगों को भी मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ी। चार दिनों तक हाईवे यहां बंद रहा। बुधवार को सुबह से ही मौसम कुछ ठीक रहा तो मेकाफेरी कंपनी ने दो जेसीबी और मजदूर हाईवे खोलने के लिए लगाए और सुबह आठ बजे हाईवे खोल दिया गया। हाईवे खुलने पर जोशीमठ, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम में रोके गए यात्रा वाहनों को उनके गंतव्य को भेजा गया। जोशीमठ के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। अब कहीं भी न तो यात्रा वाहन फंसे हैं और न ही यात्री। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद लामबगड़ भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट कार्य भी शुरू हो जाएगा।