{"_id":"5b86d48542c792593176d4e9","slug":"153556287415-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 सितंबर को वाहनों के कागज आरटीओ कार्यालय में करेंगे सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 सितंबर को वाहनों के कागज आरटीओ कार्यालय में करेंगे सरेंडर
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। टैक्सी/मैक्सी महासंघ ने 5 सितंबर को आरटीओ कार्यालय में वाहनों के कागजात जमा करने का निर्णय लिया है। महासंघ का आरोप है कि सरकार उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस व आरटीओ उत्पीड़न का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को टैक्सी/मैक्सी महासंघ की मलेथा में आयोजित बैठक में गढ़वाल व कुमाऊं की सभी यूनियनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। महासंघ के अध्यक्ष राकेश बर्त्वाल व सचिव महावीर बहुगुणा ने कहा कि सरकार वाहन स्वामियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। वाहन स्वामी व चालक लंबे समय से गति नियंत्रक सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलित रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने पुलिस व आरटीओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि चालकों पर बेवजह मुकदमे किए जा रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो सभी वाहन स्वामी अपने संबंधित आरटीओ कार्यालय में वाहनों के कागजात जमा करा देंगे। बैठक में चोमली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, मसूरी, देहरादून के साथ ही कुमाऊ महासंघ के पदाधिकारी शामिल थे।