{"_id":"5b81c11342c79246730f54f7","slug":"153523021616-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार परिवार ने सैनिकों को बांधी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार परिवार ने सैनिकों को बांधी राखियां
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। संस्कार परिवार देहरादून की ओर से राष्ट्र प्रथम कार्यक्रम के तहत बीएसएफ माधोवाला मुख्यालय में सैनिकों को राखियां बांधी गई। मुख्यालय पर बहनों ने स्वनिर्मित राखियां सैनिकों को बांधी। अभियान के सूत्रधार आध्यात्मिक गुरु विपिन जोशी ने बताया कि संस्था सामूहिक सहयोग से यह अभियान चलाकर लोगों में राष्ट्रीय भावना को विकसित करने और देश की अखंडता को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। बताया कि राखियां बांधने का मकसद सैनिकों का उत्साहवर्द्धन करना है।
बताया कि बहनों ने 2100 राखियों का निर्माण किया था, जिसमें से 501 राखियां सब एरिया उत्तराखंड के माध्यम से भेजी गई। 750 राखियां बाघा बार्डर में और शनिवार को बीएसएफ में तमाम जवानों को राखियां बांधी गई। बताया कि रक्षाबंधन के दिन देहरादून कैंट में सैनिकों को राखियां बांधी जाएंगी। बीएसएफ कमांडेंट राजकुमार नेगी ने कहा कि जवानों के लिए बहनों द्वारा राखियां लाना सुखद एहसास है। कार्यक्रम में राजीव विजय, गीता जोशी, निहारिका राणा, जिज्ञासा पांडे, सुलेखा वर्मा के अलावा बीएसएफ अधिकारी और जवान मौजूद रहे थे।