फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कृषिमंत्री ने किया नरेंद्र नगर योजना का शिलान्यास व तपोवन योजना का लोकार्पण

कृषिमंत्री ने किया नरेंद्र नगर योजना का शिलान्यास व तपोवन योजना का लोकार्पण

Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
कृषिमंत्री ने किया नरेंद्र नगर योजना का शिलान्यास व तपोवन योजना का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मुनिकीरेती में तपोवन पेयजल पंपिंग योजना का शिलान्यास और नरेंद्रनगर पेयजल पंपिंग योजना का विधिवत लोकार्पण किया गया। तपोवन पेयजल पंपिंग योजना पर 8.49 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जबकि नरेंद्रनगर पेयजल पपिंग योजना 2126.67 लाख की लागत से तैयार की गई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कई वर्षों से स्थानीय लोग पर्यटन ग्राम तपोवन के लिए पृथक पेयजल योजना की मांग करते आ रहे थे। तपोवन पंपिंग योजना का कार्य करीब एक वर्ष में पूरा करा लिया जाएगा। उनियाल ने बताया कि पंपिंग योजना से ग्राम सभा बडेड़ा और तपोवन दोनों ग्राम सभाओं के नागरिकों के साथ ही यहां आने वाले सैलानियों को भी पेयजल सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि उद्यान के क्षेत्र में राज्य को अग्रणीय राज्यों की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए 500 कलेक्शन सेंटर राज्य में खोले जा रहे हैं। सरकार द्वारा 200 हेक्टेयर भूमि पर जेनेरिक उत्पादन करने की भी तैयारी की जा रही है। ऋषिकेश और तपोवन क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए सरकार मास्टर प्लान बनाने जा रही है। जिससे इस योजना के तहत अधिकाधिक बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जल निगम के अधिशासी अभियंता रमेश तिवारी, सहायक अभियंता एसएन सिंह, अपर सहायक अभियंता मोहित जैन, ब्लॉक प्रमुख विनीता बिष्ट, तपोवन के प्रधान सुरेश उनियाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, इंद्रा आर्य, सरोजनी कोठारी, विशेश्वरी उनियाल, वीरेंद्र राणा, त्रिलोक भंडारी, रोशन रतूड़ी, राजेंद्र पुंडीर, जयप्रकाश कोठारी, पूजा सेलवान, विजयलक्ष्मी राणा, मोहन सिंह बिष्ट, रविंद्र भंडारी, राकेश सेंगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


तपोवन पेयजल पंपिंग योजना -
जल निगम के सहायक अभियंता एसएन सिंह ने बताया कि तपोवन पेयजल पंपिग योजना की लागत 849.07 लाख है, जिससे दो ग्राम पंचायतों की 7,735 स्थायी जनसंख्या लाभान्वित होगी। इसके लिए खारास्रोत जलाशय से दोनों ग्राम सभाओं तक 6.12 किमी. राइजिंग मेन बिछाई जाएगी। योजना में दो ट्यूबवेल, 300 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड दो टैंक, चार पंप हाउस और एक अन्य 450 किलोली. का जलाशय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्रनगर पेयजल पंपिंग योजना
मुनिकीरेती। 2126.67 लाख की लागत से निर्मित नरेंद्रनगर पेयजल पंपिंग योजना से क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे नरेंद्रनगर क्षेत्र की 9800 की स्थायी आबादी को लाभ मिलेगा। योजना की दूरी खारास्रोत से 6.64 किमी है, जिसके तहत 150 किलोलीटर क्षमता के दो ओवरहेड टैंक, 1500 किलोलीटर का एक उच्च जलाशय, 700 किली. क्षमता व 400 किली. क्षमता के दो टैंक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed