फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहीद मेजर दुर्गामल्ल के आदर्श युवाओं के लिए अनुकरणीय

शहीद मेजर दुर्गामल्ल के आदर्श युवाओं के लिए अनुकरणीय

Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
शहीद मेजर दुर्गामल्ल के आदर्श युवाओं के लिए अनुकरणीय
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शहीद मेजर दुर्गा मल्ल ने अपना बलिदान देकर उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव बढ़ाया। अपने प्राणों का बलिदान देकर उन्होंने आजादी के संघर्ष को धार दी। यह बात विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान दिवस पर कही। शनिवार को अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के 74वें बलिदान दिवस के मौके पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में स्थापित शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर सैकड़ों लोगों ने पुष्पाजंलि अर्पित की। देहरादून रोड़ स्थित शक्ति भवन मंदिर सभागार में वीर गोरखा कल्याण समिति और हेल्पक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए युवावस्था से ही आंदोलनों में भाग लेकर संघर्ष करना शुरू कर दिया था। अंग्रेजों के आगे सीना तानकर उन्होंने आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।
विज्ञापन

समित अध्यक्ष श्रवण प्रधान ने शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के जीवन पर प्रकाश डाला। समिति की ओर से शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, शांति थापा, अनीता प्रधान, रामेश्वर लोधी, संजीव लोधी, कमल थापा, विशाल थापा, वीरेंद्र थापा, गीता सावन, उर्मिला सावन, बल्देव थापा, देवेन शाही, राजबीर सिंह खत्री, बीपी शर्मा, भगत सिंह राणा, सत्यपाल खत्री, राकेश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्प चढ़ाकर किया स्मरण
डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल विकास समिति डोईवाला की ओर से शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान दिवस पर रेलवे रोड़ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तमाम लोगों ने शहीद दुर्गा मल्ल के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद दुर्गा मल्ल के भतीजे मेजर राजेंद्र मल्ल ने कहा कि जंगे ए आजादी के संघर्ष में मेजर शहीद दुर्गामल्ल ने निर्णायक भूमिका निभाई। समाजसेवी डॉ. राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि युवाओं को आजादी के संघर्ष से जोड़ने का काम किया। कार्यक्रम में संस्थापक बीएम राई, कैप्टर हरि बहादुर राई, नारायण गुंरूग, रणवीर सिंह राणा, शालिकराम शास्त्री आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

बलिदान दिवस पर महाविद्यालय में कार्यक्रम
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में शहीद मेजर दुर्गामल्ल के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने शहीद के कृतित्व और शहादत पर प्रकाश डाला। मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने कहा कि शहीद दुर्गा मल्ल की देशप्रेम की भावना को युवाओं को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. राखी पंचोला, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एसपी सती, डॉ. एमएस रावत, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. एके नैथानी, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. स्मृति के अलावा तमाम छात्र छात्राओं ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


एनएसयूआई ने चलाया स्वच्छता अभियान
डोईवाला। शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान दिवस के मौके पर शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डोईवाला महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कॉलेज परिसर में उग आई झाड़ियों का उन्मूलन किया साथ ही शहीद की शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यहां मेहरबान अली, प्रियंका भट्ट, दीक्षा शर्मा, सतविंदर, सौम्यता, आशीष, सुभाष, आकृति, आसिफ हसन, प्राची, राखी, मोनिका, इशिका, सुमन, नीतिका आदि मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में शहीद दुुर्गा मल्ल को स्मारक पर आकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed