{"_id":"5b818d9242c792466b461ba8","slug":"153521703210-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम में अलकनंदा में प्रवाहित की गई अटल की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम में अलकनंदा में प्रवाहित की गई अटल की अस्थियां
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर/जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में शनिवार को परंपराओं के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित की गईं। यात्रा की अगुवाई कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बदरीनाथ धाम में ब्रह्मकपाल के समीप अलकनंदा घाट का नाम अटल घाट रखा जाएगा। अस्थि कलश यात्रा में भाजपाइयों के साथ ही देश के अंतिम गांव माणा के ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग किया। इससे पूर्व बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बंद होने के कारण यात्रा को धाम पहुंचने के लिए करीब तीन किमी तक पैदल चलना पड़ा।
शनिवार को जोशीमठ के गांधी मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खराब मौसम के बीच ही सुबह दस बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत और बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट की अगुवाई में अस्थि कलश यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई। सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर यात्रा लामबगड़ पहुंची लेकिन हाईवे बंद होने के कारण वाहन आगे नहीं जा सके। प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत यहीं से वापस लौट गए, जबकि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और करीब पचास भाजपाई करीब तीन किमी की पगडंडी नापकर लामबगड़ बाजार पहुंचे। यहां से पुन: वाहन से यात्रा दोपहर में सवा एक बजे बदरीनाथ पहुंची। ब्रह्मकपाल के पास वैदिक रीति-रिवाज से अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां अलकनंदा में प्रवाहित की गईं। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह रावत, जोशीमठ के पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल आदि मौजूद थे।
‘अजय भट्ट ने निभाया पुत्र धर्म’
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल से आशीर्वाद लिया। धर्माधिकारी ने कहा कि मोक्ष धाम बदरीनाथ में अटल जी की अस्थि विसर्जन कर अजय भट्ट ने पुत्र धर्म निभाया है। यात्रा में शामिल हुए लोगों ने तप्तकुंड में स्नान करने के बाद बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ में बनाया गया अटल स्मृति वन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति वन स्थापित किया गया। यह वन बदरीनाथ मंदिर से कुछ ही दूरी पर बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा के मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी आदि ने वन में तुलसी के साथ ही अन्य धार्मिक महत्व के पौधों का रोपण किया।