{"_id":"5b818d8442c792465d1d2ea6","slug":"153521701818-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रपाल में दिनभर खुलता बंद होता रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रपाल में दिनभर खुलता बंद होता रहा बदरीनाथ हाईवे
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल में खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। यहां दिनभर चट्टान से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। शनिवार को भी यहां हाईवे दिनभर खुलता और बंद होता रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षित यातायात के लिए हाईवे के दोनों ओर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। चमोली थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि क्षेत्रपाल में चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे किनारे अटका हुआ है, जो रह-रहकर हाईवे पर गिर रहा है। रोक के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। यातायात को व्यवस्थित करने की पूरी कोशिश की जा रही है।