फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र-छात्राओं को दी इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी

छात्र-छात्राओं को दी इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी

Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को दी इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में करियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ और पीएनबी देवप्रयाग की ओर से इंटरनेट बैंकिंग एवं बैंकिंग करियर पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं को इस तकनीकी की सदुपयोग और दुरुपयोग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शनिवार को संगोष्ठी में बैंक प्रबंधक विजय अरोड़ा ने छात्र-छात्राओं को नेट बैंकिंग की जानकारी देते बताया कि इस प्रणाली से कोई भी व्यक्ति घर, कार्यालय या कहीं से भी बैंक सुविधा का लाभ उठा सकता है। उपभोक्ता घर बैठे ही ऑनलाइन शॉपिंग कर सकता है। बिजली, पानी व अन्य बिलों का घर बैठे भुगतान किया जा सकता है। विषय विशेषज्ञ आशीष बंगवाल ने ऑनलाइन फ्राड की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजकल तकनीकी के दुरुपयोग से कई लोग बैंक खातों को हैक कर रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि नेट बैंकिंग के प्रयोग में अत्यंत सावधानी बरती जाए। बताया कि नेट बैंकिंग का प्रयोग करते हुए उपभोक्ता को यूआरएल की जांच कर लेनी चाहिए। कई रिपोर्टों में यह पुष्टि हो चुकी है 50 फीसदी वेबसाइट असुरक्षित हैं। पासवर्ड नियमित रूप से बदले व कंप्यूटर सिस्टम ठीक से बंद करें। करियर काउंसिलिंग संयोजक डॉ. अशोक कुमार मैंदोला ने कहा कि नोटबंदी के बाद ऑनलाइन बैंकिंग उपयोग करने वालों की संख्या बढ़ी है। हमारा देश कैशलेस इकॉनमी की ओर बढ़ रहा है। प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी में डा. अर्चना धपवाल, डा. दिनेश कुमार, डा. डीके भाटिया , डा. एमएन नौटियाल, डा. प्रकाश फौंदड़ी, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक रावत, सचिव ममता पंवार व विवि प्रतिनिधि बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

>>>>>>
जारी
राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed