{"_id":"5b818bbe42c792465e1e92f8","slug":"15352165644-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिम्मर में ढाई माह से नहीं पहुंची रसोई गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिम्मर में ढाई माह से नहीं पहुंची रसोई गैस
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डिम्मर गांव में ढाई माह से इंडेन रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग और इंडेन गैस एजेंसी से जल्द रसोई गैस की आपूर्ति करने की मांग की।
पूर्व प्रधान सावित्री देवी और शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, नरेश खंडूड़ी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सरिता देवी आदि ने बताया कि डिम्मर गांव में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से डिम्मर, चोपता, मल्दों, चापरधार, खिल, सुमल्टा के 50 से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण जंगलों से टूटी लकड़ी लाकर चूल्हे पर खाना बनाने को विवश हैं। बारिश के कारण लकड़ी गीली होने से भी चूल्हा सही ढंग से नहीं जल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से समय पर रसोई गैस की आपूर्ति करने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा यदि दो दिन में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं की जाती तो विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इंडेन गैस सर्विस कर्णप्रयाग की प्रबंधक रजनी थपलियाल ने बताया कि कांवड़ और बारिश से सड़क बंद होने से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी, लेकिन एक सप्ताह में डिम्मर गांव में रसोई गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी।