{"_id":"5b7f11ea42c79246730f5073","slug":"15350543042-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में धीरज सुयाल की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में धीरज सुयाल की टीम रही प्रथम
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में धीरज की टीम अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। संस्कृत छात्र सेवा समिति की ओर से श्रीदर्शन महाविद्यालय में बृहस्पतिवार से संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हो गया। इस मौके आयोजित समूहगान प्रतियोगिता में धीरज सुयाल की टीम प्रथम रही। मुनिकीरेती स्थित महाविद्यालय परिसर में आयोजित संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र पांडेय, विद्यालय के अध्यक्ष वंशीधर पोखरियाल, प्रबंधक संजय शास्त्री, प्राचार्य डॉ. राधामोहन दास ने संयुक्तरूप से दीप जला कर किया। इस मौके पर समूहगान प्रतियोगिता में धीरज सुयाल की टीम प्रथम, सूरज रतूड़ी की टीम द्वितीय और विमल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य सतेश्वर प्रसाद डिमरी, मुकेश बहुगुणा, आचार्य कमल डिमरी, आशीष जुयाल, सुशील नौटियाल, शांति प्रसाद मैठाणी, सीमा मैठाणी, अनूप रावत, पूर्णानंद सिलस्वाल, प्यारेलाल तिवाड़ी, गोपी सिलस्वाल, हरीश सिलस्वाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा संस्कृत छात्र सेवा समिति की ओर से स्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्कृत महाविद्यालय में स्वच्छता व संपर्क अभियान के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संस्कृत छात्रों ने महाविद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में सफाई की और प्राध्यापकों संस्कृत की विभिन्न समस्याओं पर विमर्श किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश संयोजक पुरुषोतम कोठारी, सूरज बिजल्वाण, कैलाश व्यास, सर्वेश तिवाड़ी, विजेंद्र गौड़, अंकित उनियाल, अभिषेक, शशांक मैठाणी आदि मौजूद रहे।