{"_id":"5b7f11e742c792464b1c4fb6","slug":"153505430112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी के अभिषेक रांगड आज श्रीलंका होंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी के अभिषेक रांगड आज श्रीलंका होंगे रवाना
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी के अभिषेक रांगड़ आज रवाना होंगे श्रीलंका
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के अभिषेक रांगड़ श्रीलंका में आयोजित होने वाले दूसरे साउथ एशियन खेल प्रतियोगिता में भारतीय खेल विकास बोर्ड की फुटबॉल टीम में चयनित हुए हैं। अभिषेक रांगड़ शुक्रवार को श्रीलंका रवाना होंगे।
उक्त जानकारी उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दिनेश प्रसाद पैन्यूली ने दी। उन्होंने बताया कि कि भारतीय खेल विकास बोर्ड द्वारा बीते माह 26 जुलाई को काठमांडू, नेपाल में फुटबॉल चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी। जिसमें पहले राउंड में 250 खिलाड़ियों में से 50 खिलाड़ियों को चुना गया। इनमें अभिषेक रांगड़ भी चयनित हुए। इसके बाद बीती चार अगस्त को दिल्ली में दूसरे राउंड के विशेष चयन में 20 खिलाड़ियों में अभिषेक रांगड़ ने भी स्थान बनाया। पैन्यूली के अनुसार चयनित 20 खिलाड़ियों को यूपी के शामली में 7 से 17 अगस्त तक बोर्ड द्वारा विशेष प्रशिक्षण कैंप में प्रशिक्षित किया गया। इसके बाद बोर्ड ने 20 में से 16 खिलाड़ियों का चयन किया। उन्होंने बताया कि अभिषेक रांगड़ ऋषिकेश के भट्टोवाला स्थित अमर ज्योति स्कूल में बतौर खेल शिक्षक तैनात हैं। इसके अलावा वह उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन में संयुक्त सचिव के पद पर भी नियुक्त हैं। प्रतियोगिता 25 से 27 अगस्त को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के जियाराज फरनेंडोपुले इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।