फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जलभराव से परेशान लोगों ने निकाला जुलूस

जलभराव से परेशान लोगों ने निकाला जुलूस

Fri, 24 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जलभराव से परेशान लोगों ने निकाला जुलूस
जलभराव से परेशान लोगों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। भानियावाला कान्हरवाला हाईवे पर बरसाती नाले का पानी दुकानों और घरों में घुसने से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन को ज्ञापन देकर बाजार में हो रहे जलभराव की समस्या से अवगत कराया।

कान्हरवाला के स्थानीय लोगों ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया। शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश भानियावाला कान्हरवाला हाईवे पर बरसाती नाले का पानी निकासी नहीं होने से बाजार में सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे बाजार आने वाले लोगों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी होना पड़ रहा है। तेज बारिश होने पर पानी दुकानों और घरों में भी घुस जाता है। इससे दुकानदारों को परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। युकां प्रदेश सचिव विक्रम नेगी और प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि बरसाती नाले का पानी से सड़कों पर गंदगी और बदबू फैल रही है। एसडीएम डोईवाला को संबोधित ज्ञापन में लोगों ने समस्या के स्थाई निदान की गुहार लगाई। धरना प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह चौहान, भूूपेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह चौहान, रणजीत सिंह चौहान, श्यामलाल आर्य, जसोदा भट्ट, राहुल सैनी, शशिकांत भट्ट, अनिल शुक्ला, रतनमणि बहुगुणा, चैन सिंह बुटोला, उम्मेद वोरा, आसिक हसन, बलबीर सिंह सैनी, सुनील बर्मन, कुनाल, स्वतंत्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed