{"_id":"5b7eef3642c792464c73db2c","slug":"153504542020-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से मांगा सहयोग
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा है। इस संबंध में कुलपति ने डीएम को पत्र भी भेजा है। हालांकि अभी जिला प्रशासन ने कुलपति के पत्र का जवाब नहीं दिया है।
गढ़वाल विवि में छात्र संघ चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शासन ने विवि को पत्र भेज अभी छात्र संघ चुनाव संपन्न न करने के निर्देश दिए हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार शिक्षा सत्र शुरू होने के 56 दिनों के भीतर विवि को छात्र संघ चुनाव संपन्न कराने हैं। इन नियम के तहत गढ़वाल विवि में 10 सितंबर तक छात्र संघ चुनाव संपन्न होने हैं। चुनाव जल्द संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग के लिए विवि के सभी छात्र संगठन आंदोलन भी कर चुके हैं। विवि प्रशासन ने छात्रों को 20 अगस्त तक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बारे में निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। पत्र के जवाब के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। हालांकि डीएम ने अभी तक कुलपति के पत्र का जवाब नहीं दिया है।