फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिन दहाड़े सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट

दिन दहाड़े सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट

Thu, 23 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट
श्रीनगर। यहां सब्जी मंडी में सूदखोरी (ब्याज पर पैसे देने वाले) से जुड़े कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट की। आरोपी युवक भाजपा नेताओं के नजदीकी बताए जा रहे हैं। एक युवक को हाल में सहकारी समिति में भी जिम्मेदारी दी गई है। पीड़ित विक्रेता ने कोतवाली पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जेआर जोशी को आपबीती सुनाई। एसएसपी ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करने वाले भोपाल सैनी की बृहस्पतिवार लगभग दो बजे कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। भोपाल का आरोप है कि पहले एक युवक ने उसकी दुकान पर पहुंचकर उसे धमकाया। उसके कुछ समय बाद 10-12 युवक आए और उसको पीटने लगे। एक युवक ने उसे गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसका कोई लेनदेन का मामला भी नहीं है। एसएसपी ने मामले में कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इधर, कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि पीड़ित सब्जी विक्रेता से तहरीर ली ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी का हवाई फायर करते हुए वीडियो वायरल
श्रीनगर। सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने के एक आरोपी का वीडियो भी वायरल हुआ है। वह एक पार्टी में अपना पिस्टल अन्य लोगों को देकर हवाई फायर करवा रहा है। इसमें एक उच्च शिक्षण संस्थान के शिक्षक भी हवाई फायर करते दिख रहे हैं। पार्टी में मौजूद लोग शराब के नशे में लग रहे हैं और बारी-बारी से हवाई फायर कर रहे हैं। एसएसपी जोशी ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस आत्मरक्षा के लिए दिया जाता है, न कि किसी को धमकाने या दूसरों को देने के लिए। वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर उक्त के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed