फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रत्येक बुधवार को जीवनगढ़ में लगेगा हाट बाजार

प्रत्येक बुधवार को जीवनगढ़ में लगेगा हाट बाजार

Thu, 23 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रत्येक बुधवार को जीवनगढ़ में लगेगा हाट बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति की कालसी स्थित प्रभागीय परियोजना प्रबंधन इकाई की ओर से अब प्रत्येक बुधवार को जीवनगढ़ में हाट बाजार का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रभागीय परियोजना प्रबंधक ब्रह्मकांत भट्ट ने दी।
ब्रह्मकांत भट्ट ने बताया कि हाट बाजार के माध्यम से जौनसार बावर के क्षेत्र में उगाए जाने वाली अदरक, भिंडी, तोरई, मूली, मिर्च, टमाटर, सेब, बैंगन, मक्का, धनिया, नींबू, फरसबीन समेत स्थानीय दालें, लाल चावल, अचार, मुरब्बा आदि को सीधे लोगों की रसोई तक पहुंचाए जाने का काम किया जाएगा। बुधवार को इस हाट बाजार का शुुभारंभ समाज सेवी मुकेश शर्मा, ग्राम प्रधान पंकज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि बाजार काश्तकारों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने का काम करेगा। समाज सेवी मुकेश शर्मा ने कहा कि अन्य जगहों में भी इस तरह के हाट बाजार लगने चाहिए।
विज्ञापन

प्रबंधक ब्रह्मकांत भट्ट ने बताया कि इस हाट बाजार में कालसी प्रखंड की 6 सहकारिता संस्थाएं प्रतिभाग करेंगी। हाट बाजार के माध्यम से लोगों को कम दाम में गुणवत्ता परख सामान उपलब्ध कराए जाने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर अंशुल करनवाल, किरन चौहान, संजीव कुमार, हिमालय एक्शन रिसर्च सेंटर के हरीश कुकरेती, खत कोरू बहलाड़ आजीविका संघ के अध्यक्ष पूरण सिंह खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed