फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आसन नदी उफनी, 4 लोग टापू पर फंसे

आसन नदी उफनी, 4 लोग टापू पर फंसे

Thu, 23 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आसन नदी उफनी, 4 लोग टापू पर फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

आसन नदी के अचानक उफान पर आने से 4 लोगों की जान पर बन आई। नदी के बीचों बीच टापू में फंसे लोगों को पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल निकाल लिया गया।
बुधवार की शाम करीब पांच बजे अचानक आसन नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते पशुओं को चराने के बाद घर लौट रहे इंतजार पुत्र गुलजार, मोनी पुत्र शमशाद दोनों निवासी शंकरपुर, आमिर पुत्र आबाद और गोली पुत्र वहिद निवासी रामपुर डिक्सन कंपनी के पास बीच नदी में फंस गए। मवेशी तो किसी तरह नदी को पार कर किनारे पहुंच गए। लेकिन चारों नदी में फंस गए। वह नदी के बीचों बीच खड़े बिजली पोल के नीचे बने टापू में खड़े हो गए। सभी मदद के लिए शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी सेलाकुई चौकी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सभी लोगों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

इनके जज्बे को सलाम
उफनाई नदी में फंसी चार जिंदगियों को बचाने के लिए खाकी मसीहा बनकर आई। लगातार नदी में जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसे लोगों की जिंदगी पर बन आई। चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी के नेतृत्व में एसआई आलोक गौड, कांस्टेबल मनोज कुमार, तेजपाल सिंह, दिनेश, राजवीर रमोला और जैन सिंह ने नदी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस कार्य में गांव निवासी खालिद ने भी पुलिस की मदद की। वह भी सभी लोगों के बाहर न निकलने तक पुलिस की मदद करते रहा। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों ने उसकी बहादुरी की बहुत प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed