फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार साल बाद बीडीसी पद पर हुई रिकाउंटिंग में इंदर सिंह जीते

चार साल बाद बीडीसी पद पर हुई रिकाउंटिंग में इंदर सिंह जीते

Wed, 22 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चार साल बाद बीडीसी पद पर हुई रिकाउंटिंग में इंदर सिंह जीते
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

करीब चार साल बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य लाच्छा के पद पर हुए चुनाव की रिकाउंटिंग में गांव निवासी इंदर सिंह नेगी को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश नौटियाल को 41 मतों से मात दी।
वर्ष 2014 में पंचायत चुनाव के बाद जीआईसी कालसी में आयोजित मतगणना में राजेश नौटियाल को विजयी घोषित किया गया था। जिसके विरोध में इंदर सिंह नेगी ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। करीब चार साल बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर इस पद पर मंगलवार को दुबारा से जिलाधिकारी कार्यालय में रिकाउंटिंग की गई। जिसमें इंदर सिंह नेगी को विजयी घोषित किया गया। रिकाउंटिंग में इंदर सिंह नेगी को 617 मत मिले जबकि, राकेश नोटियाल को 589 मतों से संतोष करना पड़ा। 45 वोट निरस्त किये जबकि, 28 वोट को अमान्य घोषित किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि वर्ष 2014 में पंचायत चुनाव के बाद जीआईसी कालसी में आयोजित मतगणना के दौरान बीडीसी लाच्छा के पद पर काउंटिंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। तब रिटर्निंग ऑफिसर ने मतों की छटनी करने के बाद लगभग 41 मतों को पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर न होने की बात कह निरस्त कर दिया था। जिसके बाद राजेश नौटिया को विजयी घोषित कर दिया गया था। देर रात को ही राजेश नौटियाल को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया था। जिसके बाद इंदर सिंह नेगी ने निर्णय के विरोध में हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को दुबारा से मतगणना कराने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
विकासनगर। करीब चार साल बाद बीडीसी के पद पर मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकासनगर स्थित विधायक आवास पर जश्न मनाया। उन्होंने बीडीसी इंदर सिंह नेगी का फूल माला पहना कर स्वागत किया। इंदर सिंह ने इसे सच्चाई की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मिठाई खिला मुंह मीठा कराया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, अमर सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, मोहर सिंह, विरेंद्र चौहान, शिवानंद उनियाल, दिनेश नेेगी, रितेश, युद्धवीर तोमर, नरेश रावत, रमेश तोमर, राकेश तोमर, संसार तोमर, तादाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed