{"_id":"5b7882cd42c79246494d299a","slug":"153462445218-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हुड्डा ने किए मोक्षदायिनी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हुड्डा ने किए मोक्षदायिनी के दर्शन
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मोक्षदायिनी गंगा के दर्शन के लिए तीर्थनगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणीघाट में मां गंगा का आचमन लिया और पूजा अर्चना की। शनिवार को पूर्व सीएम हुड्डा हरिद्वार में पूजा-अर्चना के बाद तीर्थनगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ देर जयराम आश्रम में विश्राम किया और वह कुछ देर के लिए आश्रम की ओर से संचालित डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल भी गए।
मीडिया से मुखातिब हुड्डा ने केंद्र सरकार पर जनता के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की नीतियों से देश का आम जनमानस में नाराजगी है। उन्होंने आसन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के भारी बहुमत से चुनाव जीतकर केंद्र की सत्ता में काबिज होने का दावा किया है। इस अवसर पर जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदीप शर्मा आदि कई लोग मौजूद थे।