फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसडीएम के वाहन पर नजर आएगी सिग्नल लाईट

एसडीएम के वाहन पर नजर आएगी सिग्नल लाईट

Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के वाहन पर नजर आएगी सिग्नल लाईट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हाईकोर्ट की ओर से सरकारी व निजी वाहनों पर से नेम प्लेट और पहचान संबंधी स्टीकर हटाने के आदेश पर अफसरों ने अमल शुरू कर दिया है। हालांकि, एसडीएम के वाहन पर नेम प्लेट की बजाए अब नीली व लाल सिग्नल लाइट नजर आएगी। इसके लिए उच्च न्यायालय ने अनुमति जारी कर दी है। शनिवार को एसडीएम ऋषिकेश के वाहन पर नीली व लाल सिग्नल लाइट लगी नजर आई। कामकाज के लिए तहसील पहुंचे फरियादियों के बीच उपजिलाधिकारी के वाहन पर लगी सिग्नल लाइट चर्चा विषय बनी रही।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अभी तक एसडीएम के वाहन पर उनके पदनाम की नेमप्लेट लगी होती थी, लेकिन हाल ही में धुमाकोट बस हादसे के बाद उच्च न्यायालय ने यातायात नियमों को सख्त करने का आदेश दिया है, जिसमें किसी भी सरकारी अफसर, राजनीतिक दल, संस्थान व संगठन से जुड़े लोगों के वाहनों पर नेमप्लेट आदि लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है। आदेश के पालन का जिम्मा संभागीय परिवहन विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर एआरटीओ ऋषिकेश ने अभियान चलाकर कई सरकारी और निजी वाहनों से नेमप्लेट व स्टीकर आदि हटाए भी हैं। इसके साथ ही कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए विभागीय टीम क्षेत्र में नियमित तौर पर अभियान चला रही है। एसडीएम हर गिरि ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों पर इस प्रकार की बत्ती लगाई जा रही है। नेमप्लेट आदि लगाने पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि इस आदेश के बाद सरकारी वाहनों की पहचान के लिए यह सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि वाहनों पर लगाने के लिए सिग्नल लाइट जिला मुख्यालय से उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed