फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून-पांवटा हाईवे : यहां अतिक्रमण पर कब चलेगी जेसीबी?

दून-पांवटा हाईवे : यहां अतिक्रमण पर कब चलेगी जेसीबी?

Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
दून-पांवटा हाईवे : यहां अतिक्रमण पर कब चलेगी जेसीबी?
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

अतिक्रमण ने सेलाकुई और सहसपुर बाजार क्षेत्र में शहर के बीचोंबीच से गुजर रहे दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग का गला घोट दिया है। कई जगह किए गए अतिक्रमण से सड़क का दायरा भी सिकुड़ गया है। लोगों के लिए सड़क पर चलने तक के लिए जगह नहीं बची है। आए दिन बाजार क्षेत्र में जाम लगने से लोग घंटों फंसे रहते हैं। परेशान लोगों का प्रशासन से सवाल है कि आखिर दून-पांवटा हाईवे पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई कब की जाएगी?
प्रेमनगर से हरबर्टपुर तक सड़क के दोनों ओर करीब 26 मीटर का दायरा एनएच के अंतर्गत आता है। इस जगह पर अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। लेकिन सेलाकुई और सहसपुर बाजार में लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें बना दी हैं। जिससे सड़क का दायरा बेहद सिकुड़ गया है। ऐसे में घनी आबादी क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण के कारण आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है। सेलाकुई बाजार में औद्योगिक इकाइयों की छुट्टी के समय जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। करीब 1.50 किमी के दायरे में फैले बाजार क्षेत्र को पार करने में लोगों को करीब आधा घंटे का समय लग जाता है। सहसपुर में भी वीकेंड पर सड़क पर भारी संख्या में वाहनों के उतरने से जाम के हालात पैदा होने लगते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अमित कुमार, सुमित चौधरी, रमन अरोड़ा आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को देहरादून की तर्ज पर क्षेत्र में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। अतिक्रमण ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। गली, मोहल्लों में भी भारी मात्रा में अतिक्रमण किया गया है। जिस कारण चौपहिया वाहन के निकलने तक के लिए जगह नहीं बची है। अतिक्रमण करने वालों को किसी का कोई खौफ नहीं है। कई लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण तक किए हुए हैं। अतिक्रमण के साथ ही लोग सड़क किनारे वाहनों को आड़े तिरछे खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ समाप्त होते ही सेलाकुई और सहसपुर क्षेत्र में एनएच किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। -ओमपाल सिंह, ईई एनएच डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed