फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   21 घंटे तक गुल रही 250 गांव की बती

21 घंटे तक गुल रही 250 गांव की बती

Fri, 10 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
21 घंटे तक गुल रही 250 गांव की बती
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी/चकराता/साहिया।
विज्ञापन

ढकरानी पावर हॉउस के सप्लाई पैनल में खराबी आने से बुधवार को जौनसार बावर की बत्ती गुल हो गई। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। 21 घंटे तक 250 से अधिक गांव में बिजली के उपकरण शोपीस बने रहे। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कई इलाकों में सुबह के समय पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
बीते बुधवार की शाम छह बजे पावर हाउस में खराबी आने के कारण जौनसार बावर क्षेत्र में चकराता, साहिया, त्यूनी, सावड़ा फीडर से जुड़े चकराता, सहिया, त्यूनी, कोरवा, कोटि, लागापोखरी, किमोना, पुरोड़ी, लालकुर्ती, सप्लाई, आलू मंडी, भंगार, मोहना, क्वांसी, गोराघाटी, सावरा, जाडी, सूजऊ, कंधाड़, सिजला, कुन्ना, मंझगांव, समोग, सतोली, मेहरावना, रावना, पाटी, बुरास्वा, जोगियो समेत 250 से अधिक गांव जिस कारण लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरी रात लोगों को अंधेरे में काटनी पड़ी। सुबह के समय सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। पोस्ट ऑफिस, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्रों, बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। दोपहर 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली आपूर्ति बाधित होने से त्यूनी तहसील क्षेत्र के गूंडा गांव में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। यहां मिनी नलकूप के माध्यम से घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। लेकिन लाइट न होने के कारण नलकूप की मोटर नहीं चल सकी नतीजतन, लोगों को पेयजल किल्लत से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन


यहां नौ घंटे गुल रही बिजली
विकासनगर। पावर हॉउस के सप्लाई पैनल में आई खराबी का खामियाजा मैदानी अंचलों में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। पैनल में खराबी आने से विकासनगर और आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। पूरी रात लोगों को अंधेरे में काटनी पड़ी। यहां सुबह चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लाइन में फाल्ट आने के कारण पछवादून के विकासनगर, हरबर्टपुर, अंबाड़ी, डाकपत्थर, जीवनगढ़, बरोटीवाला, भोजावाला, लक्ष्मीपुर, केदारावाला समेत दो दर्जन से भी अधिक गांव की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रिड से शट डाउन मिलने में देरी के चलते फाल्ट को ठीक करने में समय लग गया। दोपहर तीन बजे तक सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
- अशोक कुमार, सहायक अभियंता यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed