{"_id":"5b6ca6574f1c1b31388b5b63","slug":"15338471201-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमानीवाला में बनेगा स्मृति द्वार और स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमानीवाला में बनेगा स्मृति द्वार और स्मारक
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमानीवाला में बनेगा शहीद स्मृतिद्वार और स्मारक
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की घोषणा, परिजनों को बंधाया ढांढस
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद हमीर सिंह पोखरियाल की स्मृति में गुमानीवाला में शहीद स्मृति द्वार और स्मारक बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमीर की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बलिदान को ऋषिकेश ही नहीं, बल्कि पूरा देश कभी नहीं भुला पाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल बृहस्पतिवार को गुमानीवाला स्थित कुंजापुरी कॉलोनी में शहीद हमीर सिंह पोखरियाल के निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके अलावा शहीद की अंतिम यात्रा शुरू होने से पूर्व उन्होंने हमीर के नाम पर गुमानीवाला में स्मृतिद्वार और शहीद स्मारक स्थापित करने की घोषणा भी की। अग्रवाल ने कहा कि गुमानीवाला के तीन लाल अभी तक देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दे चुके हैं। वीरों की भूमि के रूप में विख्यात गुमानीवाला का राष्ट्र की रक्षा में बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमीर के नाम पर क्षेत्र में अन्य सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करने पर भी विचार किया जाएगा।