{"_id":"5b5f7a054f1c1b58488b7dc3","slug":"153298380616-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौहरीमाफी में धुसी जलधारा की हुई रोकथाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौहरीमाफी में धुसी जलधारा की हुई रोकथाम
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
सिंचाई विभाग ने सोमवार को तीसरे दिन गौहरीमाफी गांव में घुसी सौंग नदी की जलधारा की रोकथाम का कार्य शुरू कर दिया। विभाग की ओर से मशीनों के जरिए नदी की धारा को बदला गया, साथ ही गांव की सुरक्षा के लिए तार जाल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया। बीते शनिवार को गांव में आई बाढ़ के बाद से नियमित रास्ता बना चुकी सौंग नदी की जलधारा से गांव का संपर्क मार्ग बाधित चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को उपजिलाधिकारी हर गिरि और सिंचाई विभाग के अधिकारी गौहरीमाफी गांव पहुंचे, शनिवार से गांव से होकर बह रही सौंग नदी की जलधारा की रोकथाम के उपाय शुरू किए। देर शाम तक चले कार्य के बाद गांव में घुस रही जलधारा को रोकने में विभाग को कामयाबी मिल गई। ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी ने बताया कि गांव में बाढ़ के प्रकोप के चलते ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को जिलाधिकारी से मिलने जाना था, मगर उपजिलाधिकारी के इस बाबत भरोसा दिए जाने के बाद उक्त कार्यक्रम को स्थागित कर दिया गया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एसके ममगाईं, अवर अभियंता कुलदीप, देवेंद्र रतूड़ी, मेहरबान सिंह रावत, जगवीर नेगी आदि मौजूद रहे।