{"_id":"5b5f48614f1c1b466d8b7c7c","slug":"15329710997-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी निजमूला-ईराणी सड़क नहीं हुई सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद भी निजमूला-ईराणी सड़क नहीं हुई सुचारु
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निजमूला-ईराणी सड़क दस दिन बाद भी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाई। हालांकि पीएमजीएसवाई की ओर से जेसीबी की मदद से सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन बार-बार हो रही बारिश से सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।
निजमूला-ईराणी मोटर मार्ग 20 जुलाई को मलबा आने से बंद हो गया था, जिससे क्षेत्र के पाणा, ईराणी और झींझी गांवों का यातायात ठप हो गया था। यहां ग्रामीण जान-जोखिम में डालकर मलबे के ऊपर से ही आवाजाही कर रहे हैं। अवतार सिंह, शैन सिंह और जगत सिंह का कहना है कि सड़क मार्ग का सुधारीकरण न होने से यहां आवाजाही खतरनाक बनी है। ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि निजमूला-ईराणी सड़क खोलने के लिए मशीन और मजदूर जुटे हुए हैं। जल्द सड़क खोल दी जाएगी।