{"_id":"5b5f485f4f1c1bab7d8b582b","slug":"153297108819-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडासू गांव में परियोजना झील से हो रहा कटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडासू गांव में परियोजना झील से हो रहा कटाव
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। तहसील कीर्तिनगर के अंतर्गत गंडासू गांव के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना नासूर बन गई है। परियोजना झील से गांव के नीचे के भूकटाव और भूधंसाव हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
स्थानीय निवासी कैलाश पांडे, आशा और जय बल्लभ रतूड़ी ने बताया कि झील का पानी उनके घर से मात्र तीन मीटर दूरी पर है। हर समय मिट्टी कट रही है। जमीन के अंदर से पानी निकलने लगा है। आशा पांडे ने बताया कि रविवार रात भूस्खलन होने से उनके परिवार को डर की वजह से दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी। राजस्व उप निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार और सोमवार को गांव का निरीक्षण किया है। झील से भूधंसाव हो रहा है। जमीन धंसने से अनिल पांडे का भवन खतरे की जद में हैं। एसडीएम नूपुर वर्मा का कहना है कि तहसीलदार से अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर की जाएगी।