{"_id":"5b5ca82e4f1c1b1e308b776f","slug":"153279901620-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद भी धामों के दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद भी धामों के दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थयात्री
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बार-बार बदरीनाथ हाईवे बंद होने के बावजूद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 762 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। अभी तक 7,97949 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए गोविंदघाट से 430 तीर्थयात्री रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचे। अभी तक हेमकुंड साहिब में 1,18755 तीर्थयात्री हेमकुंड सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि इन दिनों हेमकुंड साहिब में मौसम सामान्य बना है। बारिश के मौसम में भी तीर्थयात्रियों में हेमकुंड आने के लिए उत्साह बना हुआ है।