{"_id":"5b5ca82c4f1c1b49748b75db","slug":"15327990149-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस किमी तक कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाई घायल महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस किमी तक कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाई घायल महिला
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जिले में बंद पड़ी सड़कें जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। शनिवार को एक महिला अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बारिश से गांव का पुल क्षतिग्रस्त होने और कई पैदल रास्ते बंद होने पर ग्रामीण महिला को कुर्सी पर बैठाकर दस किमी पैदल दूरी तय कर सड़क तक लाए। यहां से वाहन से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर होने पर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थैंग गांव के रघुवीर सिंह की पत्नी सतेश्वरी देवी (38) शुक्रवार को देर शाम जंगल से चारापत्ती लेने गई थीं कि इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। साथ में गई महिलाओं ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। पैदल रास्ते बंद होने के कारण ग्रामीण महिला को कंधे पर कुर्सी के सहारे अन्य रास्ते से करीब दस किलोमीटर पैदल चलकर मारवाड़ी सड़क तक लाए। यहां से उसे वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थैंग ग्राम प्रधान रामी देवी का कहना है कि गांव के लिए दस किमी मारवाड़ी-थैंग सड़क इन दिनों निर्माणाधीन है और थौली नाले में बना पैदल पुल बारिश से क्षतिग्रस्त पड़ा है। क्षेत्र में पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त पड़े हैं और थैंग सड़क भी कई जगहों पर मलबा आने से बंद पड़ी है। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई राजकुमार का कहना है कि बारिश के कारण सड़क निर्माण कार्य में देरी हो रही है। बारिश थमने पर सड़क निर्माण और खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन