{"_id":"5b5b4e3c4f1c1b58488b7454","slug":"15327104526-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट मार्केट में न ड्रेनेज सिस्टम, न श्लाटर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट मार्केट में न ड्रेनेज सिस्टम, न श्लाटर हाउस
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पालिका की ओर से यहां मीट मार्केट मानकों के विपरीत बनाया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर पालिक 14 दुकानों का निर्माण करा रही है, लेकिन यहां न ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया गया है ना ही स्लाटर हाउस बनाया गया है।
पालिका का पुराना मीट मार्केट स्लाटर हाउस न होने और गंदगी का निस्तारण न होने से विवादों में रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पालिका को गंदगी दूर करने और स्लाटर हाउस निर्माण करने के निर्देश दिए थी, जिसके बाद पेट्रोल पंप के पास पार्किंग में मीट मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। पेट्रोल पंप निवासी राजेंद्र सिंह सगोई ने कहा कि पालिका की ओर से न तो स्लाटर हाउस बनाया गया है और न सफाई व्यवस्था के लिए ड्रेनेज सिस्टम और पिट तैयार किया गया है। ऐसे में मीट मार्केट की गंदगी मुख्य मार्ग और बस्ती में मुसीबत का सबब बनेगी। वहीं नगर पालिका के अवर अभियंता हरीश मैठाणी ने बताया कि निर्माणाधीन मीट मार्केट की गंदगी के लिए पिट तैयार किया जाएगा। निर्माणाधीन मीट मार्केट से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्लाटर हाउस का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद यहां मीट मार्केट शिफ्ट किया जाएगा।