{"_id":"5b56092b4f1c1bb8538b4d89","slug":"15323650952298-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए प्रथम सेमेस्टर में पहले दिन हुए 298 प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए प्रथम सेमेस्टर में पहले दिन हुए 298 प्रवेश
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के पहले दिन 298 छात्रों ने प्रवेश लिया। प्रवेश के लिए जारी पहली मेरिट सूची में 450 से अधिक छात्र शामिल हैं। पहली सूची की कट ऑफ मेरिट 60 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
गढ़वाल विवि के बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए जारी पहली मेरिट सूची के तहत सोमवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। प्रवेश कमेटी संयोजक डा. वाईएस फरस्वाण ने बताया कि पहली सूची में 450 से अधिक छात्र हैं, जिनमें से पहले दिन 298 छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। ओबीसी व एसटी के सभी छात्र पहली सूची में ही शामिल हैं, जबकि एससी वर्ग के कुछ छात्र दूसरी सूची में भी शामिल हैं। डा. वाईएस फरस्वाण ने बताया कि पहली सूची के छात्रों के लिए काउंसिलिंग 25 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।