{"_id":"5b5608484f1c1b48748b68c2","slug":"15323648684compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी सेना और आईटीबीपी के वाहनों के लिए नहीं खुला मलारी हाईवे-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी सेना और आईटीबीपी के वाहनों के लिए नहीं खुला मलारी हाईवे-compat
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। जोशीमठ-मलारी हाईवे चौथे दिन भी तमक नाले में सुचारु नहीं हो पाया है। चीन सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही सोमवार को भी ठप रही।
तमक नाले में अभी भी मलबा और बोल्डर अटके होने से हाईवे सुचारु नहीं हो पाया है। यहां सीमा सड़क संगठन की ओर से सीमा क्षेत्र के गांवों को जाने वाले छोटे वाहनों की आवाजाही क्षतिग्रस्त पुल से करवाई जा रही है, जबकि सेना के भारी वाहनों के लिए हाईवे सुचारु नहीं हो पाया है।
चीन सीमा क्षेत्र को यातायात से जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे गत 20 जुलाई को जेलम और तमक नाले में बादल फटने से अवरुद्ध हो गया था। बीआरओ की ओर से 21 जुलाई को जेलम गदेरे में हाईवे पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई, लेकिन तमक नाले में बड़े-बड़े बोल्डर आ जाने से सोमवार को भी सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कर का कहना है कि मंगलवार तक हाईवे को सुचारु कर दिया जाएगा। हाईवे से बोल्डर और मलबा हटाने का काम जारी है। ब्यूरो