{"_id":"5b5608474f1c1b47748b683e","slug":"15323648668-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का धरना आठवें दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का धरना आठवें दिन भी रहा जारी
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। शिक्षकों की तैनाती और लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग के समर्थन में राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सुबह 10 से 11 बजे तक विद्यालय के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर धरना दिया। उन्होंने प्राचार्य डा. एनएस वनकोटी से उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र देकर लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि दो वर्षों से रसायन विज्ञान सहित अन्य विषयों के प्राध्यापकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो गई है। धरना देने वालों में राहुल रावत, प्रमोद कुमार, राहुल टम्टा, रोशन देवराड़ी, विजय जोशी, नवीन चंदोला, सुशील कुमार, पूजा कुनियाल, लक्ष्मी और खुशबु आदि शामिल थे। समर्थन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष खिलाफ सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह फर्स्वाण, जयकृत चिनवान और गोपाल सिंह फर्स्वाण आदि थे।