फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों ने परिजनों की याद में स्मृति वन में रोपे पौधे

ग्रामीणों ने परिजनों की याद में स्मृति वन में रोपे पौधे

Mon, 23 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने परिजनों की याद में स्मृति वन में रोपे पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालसी/त्यूनी। हरेला पर्व के तहत चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज अंतर्गत बनाए गए स्मृति वन में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अपने परिजनों की याद में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। लोगों ने पौधों की रक्षा का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर प्रभारी रेंज अधिकारी मंगल दास, सुदेश तोमर, गोलू यादव, प्रदीप तोमर, विनोद कुमार, किशन सिंह चौहान, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे। वहीं, सेवियर्स ग्रुप के सदस्यों ने भी स्मृति वन में 50 से अधिक प्रजाति के पौधे रोपे। समिति के अध्यक्ष प्रदीप तोमर ने कहा कि समिति का लक्ष्य पर्यावरण की रक्षा करना है। पौधरोपण करने वालों में कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव, किशन चौहान, दिनेश तोमर, मयंक जैन, मुकेश, रवि, नारायण चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

साहिया नेवी में भी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मोहन लाल शर्मा के नेतृत्व में गांव के आसपास स्थित बंजर जमीर पर विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे रोपे। ग्रामीणों ने बांझ के 50, रीठा के 60, आम के 100, आंवला के 50, जामुन और शहतूत के 20 पौधे रोपे। इस मौके पर वीरेंद्र लाल, अनिल शर्मा, खुशी राम शर्मा, राहुल, मुकुल शर्मा, रितु शर्मा, रविना शर्मा, रीना, मातवर, सुल्तान, अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिखनाड़ रेंज में वन कर्मियों ने ग्रामीणों की सहयोग से 350 पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएफओ दीप चंद आर्य ने किया। कहा वनों से ही जीवन मिलता है। वनों से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

इस मौके पर रेंजर रिखनाड़ महेश शर्मा, रेंजर बरोथा डीएस राठौर, वन दरोगा यशपाल, वन बीट अधिकारी विरेंद्र भंडारी, राजू भारती, यशपाल रावत, जगनयन, प्रताप, महावीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed