फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

Thu, 12 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी
पोखरी। क्षेत्र पंचायत नागपुर पोखरी की त्रैमासिक बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। कहा गया कि अधिकारियों के न पहुंचने से बीडीसी बैठकें सिर्फ खानापूर्ति तक सिमट रही हैं। हालांकि इस दौरान सदन में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, समाज कल्याण और बिजली के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई लेकिन सदन में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। कहा गया कि किसी भी बैठक में जिले से अधिकारी नहीं पहुंचते हैं, जिससे समस्याओं पर समय से कार्रवाई नहीं हो पाती है। इसके बाद सदस्यों ने बैठक में समस्याएं रखीं। ज्येष्ठ प्रमुख वीरेंद्र बर्तवाल ने लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित आली-जिलासू सड़क की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास न करने पर नाराजगी जताई और सड़क निर्माण की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई। बिनगढ़ गांव के प्रधान हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि उडामांडा-चटवापीपल पैदल मार्ग जीर्णशीर्ण स्थिति में है। कनिष्ठ प्रमुख गोपाल पंवार और कलसिर के प्रधान हुकम सिंह नेगी ने हापला-धोतीधार मार्ग की पुलिया दुरुस्त करने और सड़क का नाम यथावत रखने की मांग की। कुुजासू के प्रधान शिवराज राणा ने गांव को पोखरी पुनर्गठन पेयजल योजना से लाभान्वित करने, रडुवा की प्रधान रंजना बर्तवाल ने निगोल नदी पर निर्मित झूलापुल की मरम्मत करने, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह ने बैंक शाखाओं में कैश की समस्या दूर करने, प्रधान प्रकाश रावत ने जनेश्वर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने और प्रधान वीर सिंह कंडारी ने पैणी गांव में हवा में झूल रहे करंटयुक्त विद्युत तारों को दुरुस्त करने की मांग उठाई। बैठक का संचालन बीडीओ मदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed