फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महेंद्र कुमार को कर्णप्रयाग में अनुसचित जाति विभाग की कमान

महेंद्र कुमार को कर्णप्रयाग में अनुसचित जाति विभाग की कमान

Thu, 12 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र कुमार को कर्णप्रयाग में अनुसचित जाति विभाग की कमान
कर्णप्रयाग। ब्लाक सभागार में कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति विभाग के यूथ कांग्रेस की बैठक हुई। इस दौरान नगर निकाय, लोक सभा और पंचायत चुुनावों के साथ ही सहकारिता के चुनावों पर चर्चा की गई। इस दौरान ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर कालेश्वर के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार को अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग कर्णप्रयाग का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया और पंकज शर्मा को एससी यूथ कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार और प्रदेश संयोजक संदीप पटवाल ने कहा कि प्रदेश को जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम बांटने का काम किया जा रहा है। केंद्र आर भाजपा की सरकारें लोगों को बरगलाने में लगी हैं। एससी, एसटी सहित निर्बल और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सरकार की कोई योजना धरातल पर नहीं उतरी। बैठक में अनुसूचित विभाग की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुनील कुमार को उपाध्यक्ष, हरीश कुमार को संयोजक, मोहन लाल को संरक्षक, गंगा देवी को महिला अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष और सतेश्वरी देवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। एससी विभाग के यूथ में देवेंद्र कुमार को ब्लाक उपाध्यक्ष, मनीष कुमार यूथ संयोजक, विनोद कुमार को संरक्षक मनोनीत किया गया। ब्लाक प्रमुख राधा देवी आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिव लाल स्नेही, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सगोई, राजेंद्र राज, पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश सती, प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, मनोज कुमार सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन



जगदीश लाल भारती बने अध्यक्ष
घाट। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में प्रकोष्ठ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान जगदीश लाल भारती अध्यक्ष, राकेश खनेड़ा उपाध्यक्ष, आलमराम संयोजक, प्रेमलाल भारती संरक्षक चुने गए। महिला संगठन के लिए पंछी देवी अध्यक्ष और माहेश्वरी देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं। युवा संगठन के लिए बलवीर राम को अध्यक्ष और सुनील मोखवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार व प्रदेश संयोजक शिवलाल स्नेही की देखरेख में संपन्न हुई। इस मौके पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, कलावती मैंदोली, संदीप पटवाल, हरीराम, गिरिधारी लाल, गजेंद्र सिंह और चक्रधर पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed