फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेस अस्पताल की सेवाएं ऑन लाइन करने की कवायद

बेस अस्पताल की सेवाएं ऑन लाइन करने की कवायद

Thu, 12 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बेस अस्पताल की सेवाएं ऑन लाइन करने की कवायद
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल की सभी सेवाएं आनलाइन होंगी। दरअसल, अस्पताल को ई-हॉस्पिटल (ऑन लाइन सुविधा) बनाने की कवायद चल रही है। शासन के आदेशों के तहत सभी जिला व बेस अस्पतालों की सेवाएं ऑनलाइन की जानी हैं। ताकि मरीजों को अस्पताल की किसी भी सुविधा के लिए भटकना न पड़े। 15 अगस्त तक अस्पतालों को ऑनलाइन किया जाना है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में लगभग डेढ़ माह पूर्व ई-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। इस व्यवस्था में ओपीडी (वाह्यकालीन रोगी विभाग) का पंजीकरण ऑनलाइन होता है। हालांकि यह सेवा सुचारु नहीं है, जिसके चलते मैन्यूली काम चल रहा है। अब एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अंतर्गत ओपीडी के अलावा ई आईपीडी (अंतकालीन रोगी विभाग) और ई-बिलिंग की जानी है। इसमें प्रत्येक मरीज की यूनिक आइडी बनेगी। मरीज घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जबकि अस्पताल के यूजर्स चार्जेज भी ऑनलाइन जमा होने लगेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. केके अग्रवाल ने बताया कि बेस अस्पताल में ई-ओपीडी, ई-आईपीडी और ई-बिलिंग सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। शासन ने 15 अगस्त तक ई-हॉस्पिटल बनाने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को संबंधित फर्म के कर्मचारी सर्वेक्षण के लिए बेस अस्पताल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed