{"_id":"5b4783124f1c1b08278b6195","slug":"153141326320-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमता से अधिक छात्र बैठाने पर स्कूली वाहन चालक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमता से अधिक छात्र बैठाने पर स्कूली वाहन चालक पर मुकदमा
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैन को सीज कर दिया। सात सीटर वैन में 17 बच्चों को ठूस-ठूसकर बैठाया गया था।
बुधवार को एसएसआई प्रदीप नेगी महिला थाने के समीप वाहनों की नियमित चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान यहां से गुजर रही एक स्कूल वैन को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका दिया। वाहन में 17 बच्चे ठूस-ठूसकर बैठाए गए थे। जबकि वाहन की क्षमता केवल 7 सवारियां की ही थी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि ओवर लोडिंग के आरोप में वाहन चालक वीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। बिष्ट ने बताया कि प्रत्येक दिन स्कूल खुलने व बंद होने के समय पर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ओवर लोडिंग पर मुकदमा व वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी स्थानीय निवासी स्कूल वैन के खिलाफ अभियान चलाए जाने की मांग कर चुके हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे ढोए जा रहे हैं।