{"_id":"5b43942a4f1c1b18308b5361","slug":"15311554968compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग की चेतावनी पर चमोली में अलर्ट-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग की चेतावनी पर चमोली में अलर्ट-compat
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए डीएम ने जिले में सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी विद्यालयों में आज मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है। अधिकारियों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सोमवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में आपदा प्रबंधन से जुडे़ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल व वायरलेस सैट चालू रखने, आपदा या दुर्घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने, नदी नालों के जल स्तर पर निगरानी रखनेे, मोटर मार्ग बाधित होने पर तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रविवार रात को घाट एवं थराली ब्लाक में तेज बारिश से हुए नुकसान तथा मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की। जिले में खराब संचार सेवा को देखते हुए डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसएनएल के अधिकारियों को शीघ्र संचार व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो