{"_id":"5b4394204f1c1b00278b564c","slug":"15311554862-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में युवक की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापान में युवक की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। जापान के एक होटल में पट्टी चंद्रवदनी के गुराई गाव निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट की मौत होने पर परिजनों ने जांच की मांग की है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए बगैर जांच के शव को स्वदेश लाने से इनकार किया है।
जापान के गंगा नहर होटल में युवक की मौत के बाद टिहरी जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है। जिला प्रशासन की ओर से उप राजस्व निरीक्षक चंद्रवदनी खेमराज बहुगुणा को गराई गाँव भेजा गया है। जहां मृतक अर्जुन सिंह के पिता मोर सिंह ने जापान में बेटे की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता ने सरकार से मामले की पूरी जांच करवाए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान दरम्यान सिंह जयाड़ा ने बताया कि गांव से एक ही परिवार के चार लोग होटल में काम करने जापान गए थे, जिनमें अर्जुन भी शामिल था। बताया कि अर्जुन के दो बड़े भाई भीम सिंह व शेरसिंह दुबई में काम करते है। घर में अर्जुन की पत्नी लीला घटना के बाद से बेसुध है। अर्जुन की 5 वर्ष की जुड़वां बेटियां हैं। दूसरी ओर उक्रांद के युवा जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से विदेश मंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें युवक की मौत की जांच करवाए जाने की मांग की गई है।