{"_id":"5b4275454f1c1bc2248b53bd","slug":"153108205120-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना के अधिकार से मजबूत हुई हैं लोकतंत्र की जड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना के अधिकार से मजबूत हुई हैं लोकतंत्र की जड़ें
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
आरटीआई एसोसिएशन की ओर से ‘सूचना का अधिकार-लोकतंत्र का आधार’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। हैरिटेज वैडिंग प्वाइंट पर आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सूचना आयोग की सचिव शालिनी नेगी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन और पछवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बड़थ्वाल ने किया। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने की।
सचिव शालिनी नेगी ने कहा कि सूचना का अधिकार पूरे भारत में ना केवल सरकारी कार्य में पारदर्शिता लाने में सफल रहा है, बल्कि अनेक अवसर पर यह भ्रष्टाचार के उन्नमूलन में भी सहायक हुआ है। यदि कोई लोक सूचना अधिकारी सूचना नहीं देता या सूचना देने में बांधा उत्पन्न करता है तो भी एक्ट के अंदर अपील एवं दंड का प्राविधान है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि सूचना का अधिकार आने के बाद समाज में लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हुई हैं। प्रदेश के 70 प्रतिशत भू भाग पर वन है और वन अधिनियम के अंतर्गत उत्तराखंड के लोग वनवासी हैं। ऐसे में सूचना का अधिकार, वन अधिकार अधिनियम के साथ मिलकर उत्तराखंड की जनता के सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बड़थ्वाल ने आरटीआई एक्ट के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन ने कहा कि सूचना का अधिकार आज लोकतंत्र का आधार बन चुका है। इससे भ्रष्टाचार में काफी हद तक गिरावट आई है।
संचालन हर्षुल शर्मा ने किया। इस मौके पर सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य सिस्टर आराधना, जैन बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुषमा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यामिन अंसारी, बीना चौहान, धीरेंद्र तड़ियाल, हेमचंद्र सकलानी, शाहिना प्रवीन, तनवीर आलम, रवि अग्रवाल, हरिओम कोहली, राजकुमार अग्रवाल, स्वराज चौहान, अंकुर वर्मा आदि मौजूद रहे।