{"_id":"5b4275434f1c1b82698b4ff6","slug":"153108205015-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से लोग रहे परेशान
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
एक तो उसम भरी गर्मी ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली। ऐसे में रविवार को लोगों का घरों में दिन काटना तक मुश्किल हो गया। लाइट जाते ही लोग परेशान रहे। अघोषित बिजली कटौती की मार ने लोगों की छुट्टी का मजा किरकिरा कर दिया। पूरे दिन बिजली कटौती का खेल जारी रहा।
रविवार को विकासनगर, हरबर्टपुर, कालसी, डाकपत्थर, हरिपुर, अंबाड़ी, जीवनगढ़, बरोटीवाला, मेहूंवाला, सहसपुर, सेलाकुई, केदारावाला आदि सभी जगह लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। ऐसे में लोगों को न घर के अंदर गर्मी से राहत मिली और न ही बाहर। स्थानीय निवासी रमेश सिंह, अमन चड्ढा, अमित कुकरेती, नितिन वर्मा आदि का कहना है कि बीते तीन दिन से यह स्थिति बनी हुई है। दिन में कई बार लाइट ट्रिप कर रही है। जिसके चलते लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी सुबह होते ही बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया। उधर, संपर्क करने पर एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही बिजली की खपत बढ़ गई। लाइन ट्रीप न कर इसके लिए बिजली कटौती करनी पड़ी।