{"_id":"5b4275424f1c1ba5468b55c9","slug":"153108204815-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों के संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों के संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
वन महोत्सव के तहत खत कोरू के ग्राम बाढो में वन विभाग और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में पौधरोपण किया गया। जिसमें 250 से अधिक पौधे रोपे गए।
चकराता के डीएफओ दीप चंद आर्य ने कहा कि बरसात के मौसम में वनीकरण का बड़ा महत्व है। इस मौसम में रोपे गए पौधे आसानी से पनप सकते हैं। कहा कि जंगल को सुरक्षित रखने से ही हमारा जीवन सुरक्षित रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव की स्वच्छता का भी संकल्प लिया। निर्णय लिया गया मानसून के इस सीजन में प्रत्येक परिवार का एक व्यक्ति अपने स्तर से अपने नाम का पौधरोपण गांव की जमीन पर करेगा। इस मौके पर वनक्षेत्राधिकारी बीडी सकलानी, राम प्रकाश पालीवाल, पूर्व प्रधान सीताराम चौहान, लूदर सिंह चौहान, गंभीर सिंह चौहान, कांतिराम चौहान, सियाराम चौहान, वीरेंद्र वर्मा, बबलू दास, शंभू दास, रोशन आदि मौजूद रहे।