{"_id":"5b4275404f1c1b05278b54a1","slug":"15310820465-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कहा भाजपा के शासनकाल में राज्य दिन दुगनी तरक्की कर रहा है। जल्द ही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अन्य बदहाल पड़ी सेवाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।
उन्होंने 123.83 लाख की लागत से ग्राम भीमावाला, 103.65 लाख की लागत से ग्राम जमनीपुर, 49.22 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत ढकरानी, 174.80 लाख की लागत से नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत एनएच-507 से बाई तरफ के आंतरिक मार्गों के निर्माण और सुदृढीकरण, 221.28 लाख की लागत से नगर पालिका हरबर्टपुर से कोर्ट रोड, 76.17 लाख रुपये की लागत से ग्राम नकोड़ से भलेर, 155.79 लाख की लागत से विकासनगर चुंगी से भीमावाला नावघाट, 25 लाख की लागत से पहाड़ी गली पावर चैनल से शमशान घाट, 50.53 लाख की लागत से हरबर्टपुर से कोर्ट रोड, 212.23 लाख की लागत से बाड़वाला-डुमेट और हडोवाला- चिलियो तक और 84.44 लाख रुपये की लागत से डांडा जीवनगढ़ से एनएच-507 तक सड़क निर्माण कार्य और 73.93 लाख की लागत से एनएच-507 से डाकपत्थर तक नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 80.31 लाख रुपये के बाड़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर क्रश बैरियर लगाने, रोड फर्नीचर और साइनेज के कार्य का भी शिलान्यास किया।
इस मौके पर संदीप त्यागी, बाबूराम राठौर, राहुल गोयल, संजय सैनी, रितेश, सतीश अग्रवाल, मंसूर खान, अर्जुन, वीरेंद्र नेगी, चंद्रमोहन सिंह, दलीप सिंह, रवि चौहान, नीलम सेमवाल, दीवान सिंह, बिसन राणा, दिनेश, दीवान, सुरेंद्र चौहान, पूरन शर्मा शामिल रहे।