{"_id":"5b42457d4f1c1b93288b5295","slug":"15310698194-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत और गौरव ने जीता कैरम प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत और गौरव ने जीता कैरम प्रतियोगिता का खिताब
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। रामलीला मैदान में चल रही कैरम प्रतियोगिता का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कैरम की एकल प्रतियोगिता प्रताप सिंह ने जीती तो युगल का खिताब बसंत शाह और गौरव शाह ने जीता। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार ने पुरस्कार राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
26 जून से शुरू हुई नंदा देवी कैरम प्रतियोगिता में 26 एकल और 10 युगल प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रविवार सुबह एकल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल प्रताप सिंह ने अरविंद को हराकर जीता, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में राजेंद्र सिंह ने बीरेंद्र सिंह को पराजित कर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। इसके बाद प्रताप सिंह और राजेंद्र सिंह के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें प्रताप सिंह ने राजेंद्र सिंह को हराकर एकल प्रतियोगिता का खिताब जीता। वहीं युगल मुकाबले में बसंत शाह और गौरव शाह की जोड़ी ने अरविंद गिरी और राजेंद्र पंवार की जोड़ी को हराया। इस मौके पर श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, कुंवर सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी, पूरन सिंह नेगी, लक्ष्मण पंवार, दिनेश गौड़ और आशुतोष शाह आदि मौजूद थे।